English | हिन्दी | 中文 | Mac
क्या बताऊँ, अब एक महीने से ज़्यादा हो गया है जबसे मैंने यहाँ अपनी पिछली substantial entry लिखी थी। और यह महीना भी क्या बीता है। जब भी मुझे कुछ लिखने का मन हुआ कुछ और काम करना भी साथ ही साथ याद आ गया और फिर बस fun के लिए लिखने को justify नहीं कर सका।

खैर, देखतें हैं मैंने अप्रैल से लेकर जून में क्या किया? पहली बात तो अगले साल मैं एक hostel में RCC बन रहाँ हूँ। यह बन्दे का फ़न्डा basically यह होता है कि किसी को कम्प्यूटर शम्प्यूटर की problem होती है तो इस बन्दे के पास जातें हैं और वह सब कुछ अच्छा कर देता है। वैसे भी मुझे troubleshooting अच्छी लगती है, तो मैंने कहा क्यों न करूँ।

और देखतें हैं क्या किया... हाँ तो मैं फ़रवरी से गर्मी की छुट्टियों के लिए नौकरी ढूँढ रहा था। एक दो interview हुए, ठीक ठाक गए पर किसी को मैं कुछ खास भाया नहीं तो अप्रैल तक मेरे पास कोई प्लान नहीं था। अब मेरे roommates दोनों सालों को तब तक कुछ बढ़िया करने को मिल गया था। एक किसी बड़ी company में काम करने जा रहा था और दूसरा research कर रहा था। मैंने सोचा यार मेरी तो वाट लगने वाली है। अप्रैल आ गया है और मेरे पास कुछ नहीं है। फिर तो मैंने दबा कर नौकरियों की तलाश शुरू करी और हर हफ़ते एक या दो interview किये। तक्रीबन अप्रैल के बीच में Microsoft से एक ईमेल आई और उन्होंने मुझसे कहा कि वे चाहतें है कि मैं Seattle जाऊँ उनसे interview करने के लिए। मैंने कहा ठीक है देखतें हैं काम तो खैर यह लोग मुझे शायद ही देंगे पर कमसकम एक नया शहर तो देखने को मिल जाएगा। फिर मैं अप्रैल के अंत मैं आखिरकार वहाँ गया। यार यह लोग भी बड़े सही हैं। क्या होटल दिया मुझे ठहरने के लिए और हर चीज़ के लिए वे खर्चा उठा रहे थे। अगर मुझे उस होटल में अपनी जेब से पैसे देने होते तो एक रात के साड़्हे पाँचसौ डौलर थे। खैर interview भी दबा कर लेते हैं। सुबह (प्रात:काल =]) नौ बजे मुझे वहाँ बुलाया, दस बजे से interview प्रारंभ हुए और श्याम के चार बजे समाप्त हुए। कुम मिलाकर ("कुल मिलाकर" लिखने से मुझे अपने नवी क्लास के physics टीचर की याद आती है - रंजीत रौए) मैं चार लोगों से मिला और उनमें से तीन ने programming के प्रश्न पूछे। ज़्यादातर के उत्तर मैं दे सका पर एक सवाल था जिसको मैं सिर्फ O(nlogn) में solve कर पाया पर जिसका O(n) solution था जो मैं ढूँढ नहीं पाया। ख़ैर, मेरी वापसी रात के नौ बजे थी तो मैं थोड़ा Seattle शहर भी घूम लिया। बहुत ज़्यादा सुंदर शहर है। वहाँ taxi चालक हिंन्दुस्तानी बहुत हैं। Airport से होटल जाने के वक़्त मुझे एक काफ़ी चिपकू type का सरदार मिला पर दूसरी बार काफ़ी ठीक ठाक सा बन्दा मिला। Microsoft के लोगों ने कहा था कि मुझे दो दिन में उत्तर देंगे। दो दिन बीत गए, एक हफ़ता बीत गया बर कोई जवाब न आया। फिर पिछले सोमवार को मैं क्लास से बाहर आ रहा था कि मेरा फ़ोन बजा और मुझे यह ज्ञान प्राप्त हुआ कि जिस टीम के साथ मैं मिला था वे मुझे नहीं चाहते पर कि वे मेरे लिए "opportunities" खोजते रहेंगे और कुछ मिलेगा तो मुझे बता देंगे। अब ज़्यादातर लोगों को पता है कि यह इनका न कहने का सुशिष्ट तरीका होता है। बस फिर मैंने सोचा कि कमसकम मैंने एक शहर तो मुफ़्त में देख लिया। पर मुझे उनसे फिरसे फ़ोन आया बुद्धवार को कि उनके पास मेरे लिए एक position है। और क्या deal है यार। यह लोग अपने interns के साथ क्या बढ़िया बर्ताव करते हैं। रहने के लिए जगह देंगे, आने जाने के लिए वाहन का इंतेज़ाम करेंगे, फ़िटनेस क्लब में membership देंगे और ऊपर से वेतन भी देंगे। मस्त है यार। बस यह लोग मुझसे पूरे बारह सप्ताह काम कराएंगे तो मैं गर्मियों में घर नहीं जा पाऊँगा। कुछ पाने के लिए कुछ तो खोना ही पड़ता है।

चलो भई, बाकी बात बाद में। सुबह के सवा पाँच बज गए हैं और मुझे बहुत नींद आ रही है। मेरे यहाँ के दोस्त मुझे कोसेंगे के मैंने इतने दिनों के बाद कुछ लिखा तो वह भी हिन्दी में।

Labels: